नेहरू युवा केंद्र संगठन ने किया जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन

कोरबा। नेहरू युवा केंद्र संगठन कोरबा ने रविवार को बालको स्थित डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया। इनमें कबड्डी व 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद शामिल रहे। कबड्डी में प्रथम विकासखंड कोरबा तथा द्वितीय विकासखंड पाली रहा। 100 मीटर दौड़ में प्रथम राहुल मरावी तथा द्वितीय करण चौहान एवं लंबी कूद में प्रथम राहुल मरावी तथा द्वितीय मुकेश यादव रहे। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के.आर. टंडन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमलता खांडे प्राचार्य चचिया एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन कोरबा के जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे उपस्थित रहे। गोपाल दास महंत, धनराज निर्मलकर एवं महेंद्र चंद्रा ने रेफरी की भूमिका निभाई। नेहरू युवा केंद्र कोरबा के जिला युवा अधिकारी शुभजीत के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक चतुर खरे, लेखराम सोनवानी, सुभाष, नरेंद्र युवा मंडल के सदस्य तथा अनूप युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word