आदर्श नगर के पार्षद कार्यालय मैदान में रोपे गए पौधे

अभिषेक आदिले

0 मैदान में सुंदरता बढ़ाने राजीव युवा मितान क्लब ए का आयोजन
कोरबा (कुसमुंडा)। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 61 आदर्श नगर कुसमुंडा में पार्षद कार्यलय मैदान में सुंदरता बढ़ाने के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव युवा मितान क्लब ए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों ने फलदार एवं छायादार समेत विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब ए के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि कुसमुंडा का आवासीय परिसर पूरी तरह कोल माइंस से घिरा हुआ है। खदान का डस्ट हमारे आवासीय परिसरों में आता है। मितान क्लब के माध्यम से पौधारोपण करने का प्रयास किया गया। इससे आने वाले समय में डस्ट से राहत मिलेगी एवं कॉलोनी की सुंदरता भी बढ़ेगी। आगामी दिनों में इस तरह के कार्यक्रम और भी आयोजित किए जाएंगे। वार्ड पार्षद शाहिद कुजूर ने इस कार्य की सराहना की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो हर संभव कार्य जरूरी है वे अपनी ओर से पूरा करेंगे। पौधरोपण कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब ए के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष देव साहू, सचिव संजय मिश्रा, सहसचिव खिलेश पैकरा, कोषाध्यक्ष रूपेश राजपूत, पार्षद शाहिद कुजूर, अभिषेक आदिले, क्लब के सदस्य रोहित आर्मो, तिलकेश राठौर, शिंकु जोशी, छोटू आदिले, आकाश, आशीष, आदित्य, पप्पू, नवल आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word