राखड़ समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर परसाभाठा चौक में आंदोलन 11 जनवरी को

कोरबा। राखड़ की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर परसाभाठा विकास समिति 11 जनवरी को सुबह 8 बजे से परसाभाठा चौक में आंदोलन करेगी। इसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। आंदोलन के लिए बस्ती के लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
समिति का कहना है कि क्षेत्र में प्रदूषण एवं अवैध रूप से राखड़ परिवहन से सड़क दुर्घटना, कैंसर जैसी घातक बीमारियां, स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। लोगों को सड़क पर जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है। ऐसी अनेक समस्याओं से निजात पाने समिति ने 11 जनवरी को आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word