February 26, 2026

रैनपुर में दबंग डांस स्पर्धा, विधायक कंवर ने किया विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत

कोरबा (हरदीबाजार)। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत रैनपुर (खुर्द) में दबंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर रहे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये प्रतिभागी बच्चों व उनकी टीमों की प्रस्तुति देख भाव विभोर होकर आनंदित हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विधायक कंवर ने उनके हुनर और प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि सभी का हुनर, मेहनत और प्रस्तुति सराहनीय है। जजमेंट किसी एक को ही विनर का हकदार बनाता है जिसे सभी को मानना होता है। जो बच्चे या उनकी टीम इस प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाए वो और अच्छा से प्रयास कर अपनी कमियों को दूर कर अगला परफॉर्मेंस में अपना स्थान बनाये। आयोजन का आनंद लेने गणराज सिंह कंवर सभापति जिला पंचायत कोरबा, दुलेश्वरी सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, भैयाराम यादव विधायक प्रतिनिधि, जगदीश सिंह, सत्या सिंह कंवर सहित आयोजक समिति व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word