July 7, 2024

भाजयुमो का यंग इंडिया रन कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा ने यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 बजे गौ माता चौक में स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम के तहत युवाओं ने गौ माता चौक इमलीडुग्गू सीतामढ़ी से पुराना बस स्टैंड कोरबा तक मैराथन दौड़ लगाया। मैराथन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया। मैराथन में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर यश श्रीवास, द्वितीय आदित्य शास्त्री, तृतीय किशोर साहू रहे। साथ ही अन्य 7 युवाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप राजेश बेहरा रायगढ़ से उपस्थित रहे। जिले से कार्यक्रम प्रभारी के रूप मे जिला महामंत्री अनूप यादव तथा जिला उपाध्यक्ष रंजु यादव ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री दीक्षित देवांगन, प्रीति स्वर्णकार, दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, सुदेश चंद्रा, मुकेश आदिले, जनक राजपूत, किशोर साहू, माधव मराठा, मनी साहू, सक्षम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं प्रतिभागी उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने दी है।

Spread the word