February 25, 2026

चैनपुर में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)। ग्राम पंचायत चैनपुर में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी किया गया है। स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, जनपद सदस्य अनिल टंडन, कलिंगा के एमडी अभिषेक सिंह ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र जगत, उप सरपंच गणेश श्याम, विकास दुबे, उमाशंकर, राधेलाल कंवर, रघुराज सिंह यूकेजी, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word