March 26, 2026

विश्व स्काउट गाइड: एसोशियन ऑफ टाॅप अचीवर का छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक बने डॉ सोमनाथ यादव

बिलासपुर 17 अगस्त। विश्व स्काउट गाइड में सर्वोच्च पद,पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों की स्काउटिंग फेलोशिप समूह एसोशियन ऑफ टाॅप अचीवर ( अटास ) का छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक के रूप डॉ सोमनाथ यादव की नियुक्ति अटास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस कल्पेश झावेरी जी द्वारा किया गया। प्रथम राष्ट्रपति अवार्ड ( वर्ष1985) से सम्मानित डॉ सोमनाथ यादव स्काउटिंग में स्कूली शिक्षा से सक्रिय है,अनेक राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय केंप में भाग लेने के साथ कई सम्मान प्राप्त डॉ सोमनाथ रोवरिंग में हिमालय उड बैज ( स्नातक डिग्री ) है। वहीं रोवर लीडर के रूप में सन 1995 से लगातार स्वामी विवेकानन्द ओपन रोवर क्रू का संचालन कर रहे है।इनके क्रू के अनेक रोवर राज्यपाल पुरस्कार के साथ अनेक राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय केंप में भाग लेकर सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके है।
बिलासपुर जिला स्काउट गाइड के निवर्तमान अध्यक्ष व राज्य के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव छत्तीसगढ़ शासन में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे, जहां इन्हे केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त था। वर्तमान डॉ यादव लोक कला, साहित्य,संस्कृति के उन्नयन हेतु सक्रिय संस्था बिलासा कला मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति,कला,साहित्य और अरपा नदी के संरक्षण संवर्धन हेतु गत 31वर्ष से सतत क्रियाशील हैं। इनके राज्य समन्यवक बनने पर राज्य और बिलासपुर जिला स्काउट गाइड संघ ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word