गायत्री हवन यज्ञ कुण्ड निर्माण का भूमिपूजन 22 जनवरी को

कोरबा (पाली)। नारी सशक्तिकरण एवं 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार 28 से 30 जनवरी तक गायत्री ज्ञान मंदिर पाली में होना है। यज्ञ कुण्ड निर्माण के लिए भूमिपूजन का विधान शास्त्रों में कहा गया है। इस निमित 22 जनवरी रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा, प्रशांत मिश्रा सदस्य गौ सेवा आयोग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा के आतिथ्य में होना सुनिश्चित किया गया है। आयोजक गायत्री परिवार पाली ने समस्त प्रज्ञा मंडल के सदस्यों को अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word