कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन मार्ग पर धूल का गुबार

कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन निर्माणाधीन मार्ग पर इन दिनों आवागमन परेशानी भरा साबित हो रहा है। निर्माण कार्य के कारण वाहनों के परिचालन से धूल का गुबार उठ रहा है। धूल इतनी है कि सामने की विजिबिलिटी दिन में भी गायब हो जाती है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। रात के समय तो मार्ग से आवागमन और भी कठिन है। मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं होने से आवाजाही करने वालों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से उड़ रही धूल सड़क किनारे के व्यवसायियों का धंधा प्रभावित तो कर ही रही है, घरों में भी धूल की मोटी परत जम रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखा जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word