February 4, 2026

दादर में अथरिया कुर्मी समाज के मंगल भवन के लिए मुख्यमंत्री ने की 15 लाख की घोषणा

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कटघोरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अथरिया कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने रेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांगामार दादर में मंगल भवन के लिए 15 लाख की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। समाज ने मुख्यमंत्री एवं कटघोरा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री पुरुषोत्तम कंवर का आभार जताया। इस अवसर पर श्रवण कुमार कश्यप विधायक प्रतिनिधि एवं केंद्र उपाध्यक्ष अथरिया कुर्मी समाज, भरत लाल कश्यप केंद्र अध्यक्ष दादर, रामदुलार कश्यप केंद्र अध्यक्ष मुढ़ाली, सखाराम कश्यप कसाईपाली, बलराम कश्यप बोईदा, हरवंश वर्मा मुड़ापार, रामकृष्ण कश्यप रंजना, दुकालू कश्यप दादर, राम नारायण कश्यप गंगपुर, ओमप्रकाश कश्यप मुढ़ाली सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word