February 26, 2026

खम्हरिया के भाटापारा में हर्षोल्लास से मनी गुरु घासीदास की 267वी जयंती

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के भाटापारा में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 267वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल जिला पंचायत सदस्य रहे। सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद ने बाबाजी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर ध्वज चढ़ाया। इस दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबाजी के बताए रास्ते पर हमें मिलकर चलना होगा। मनखे मनखे एक समान हैं। किसी प्रकार का जाति भेदभाव नहीं रखना चाहिए। इस दौरान रघुराज सिंह उइके, जमुना यादव, शिवलाल यादव, अशोक कौशिक, समाज के अध्यक्ष सनी धारिया, उपाध्यक्ष सुनील डहरिया, सचिव घनीराम धारिया, सह सचिव राजेंद्र कुर्रे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word