February 25, 2026

बोईदा में जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद व पूर्व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत ने किया ध्वजारोहण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम बोईदा पंचायत भवन, आयुर्वेद औषाधालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक छात्रावास, शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला शांतिनगर, माध्यमिक शाला, प्राथामिक शाला, पशु औषाधालय में जिला पंचायत सदस्य व सभापति प्रेमचंद पटेल व पूर्व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने किया ध्वजारोहण। सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर राष्ट्र-गान जन-गण-मन का गायन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह उइके, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष विदेशी कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार महामंत्री कौशल श्रीवास, जनपद सदस्य जमुना देवी पटेल, सरपंच हेमलता जगत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उत्तम पटेल, सरपंच प्रतिनिधि मनोज जगत, उप सरपंच कौशल पटेल, दुर्गेश मरावी, द्वारिका यादव, तुंगन पटेल, बलराम कश्यप, रोजगार सहायक शिवराजी पटेल, बृहस्पति बाई पंच, चंद्रिका बाई, धनराज आयाम, नरेश मरावी, लम्बोदर कवंर, शिक्षक मनोज चौबे, संतोष यादव, रामकुमार जगत, सोहन पटेल, रामकृष्ण पटेल, प्राचार्य लखन लाल बंजारे, शिक्षक नेटी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word