February 25, 2026

तहसीलदार रविशंकर राठौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
तहसील कार्यालय हरदीबाजार प्रांगण में तहसीलदार रविशंकर राठौर ने 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अधिवक्ता चंद्रहास राठौर, चंद्रकांता राठौर, धर्मेंद्र साहू, कमल कांत साहू, सुखसागर पटेल, पटवारी विवेक कंवर, आरआई मनीष जायसवाल, कोटवार लखनदास व तहसील के कर्मचारी उपस्थित थे। उधर हरदीबाजार पुलिस थाना बनने पर प्रथम ध्वजारोहण थाना प्रभारी मंयक मिश्रा ने किया। इस मौके पर थाना के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word