March 26, 2026

गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

कोरबा। गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ मनाई गई। चिकित्सालय की डायरेक्टर संध्या कश्यप व बृजलाल कवाची ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के मध्य ध्वजारोहण निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे किया। राष्ट्रगान उपरांत हॉस्पिटल के सुरक्षा गार्ड द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। डॉक्टर संध्या कश्यप ने चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया और सभी स्टाफ से नई ऊर्जा वह नई शक्ति के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का आह्वान किया। डॉक्टर संध्या कश्यप डॉक्टर बृजलाल कवाची ने 74 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर जिलेवासियों, डॉक्टरों व स्टाफ को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रश्मि तिवारी, सावित्री गोंड, आशा चौहान, स्वप्निल झा, विनय केसरवानी, नरेंद्र यादव समेत हॉस्पिटल के स्टाप उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सुनीता उइके ने आभार व्यक्त किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word