March 28, 2026

ऑटो संघ के कोषाध्यक्ष बने श्यामदास गुरुजी

संजय झा को 239, राजेश को 92 व लक्ष्मण को मात्र 3 वोट प्राप्त हुए।

कोरबा। जिला ऑटो संघ कोरबा के कोषाध्यक्ष के लिए हुए उपचुनाव में श्यामदास गुरुजी निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि कोषाध्यक्ष रहे गोविंद दावड़ा का 17 सितंबर 2022 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण रिक्त हुए पद पर उप चुनाव के लिए 29 जनवरी को मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारी विजय नायडू की देखरेख में निर्वाचन हुआ। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्यामदास गुरूजी, संजय झा, लक्ष्मण स्वामी उर्फ मामा तथा राजेश दावड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। टीपी नगर बाइपास मार्ग स्थित सर्वसमाज पूर्वांचल विकास समिति के भवन में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया गया। इसमें 743 लोगों ने मतदान किया। मतगणना में 2 मत निरस्त हुए। श्यामदास को 402 मत प्राप्त हुए। संजय झा को 239, राजेश को 92 व लक्ष्मण को मात्र 3 वोट प्राप्त हुए। निर्वाचन में ऑटो संघ के अध्यक्ष गिरजेश सिंह, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहयोग किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word