March 30, 2025

कटघोरा पहुंच आंबा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भाकपा ने दिया समर्थन

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आंदोलन बीते 9 फरवरी से लगातार चल रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कटघोरा पहुंचकर आंदोलन को सक्रिय समर्थन देने की बात कही। वर्मा ने कहा कि आज वर्तमान राज्य सरकार हो या केंद्र में बैठी सरकार दोनों मजदूर, छात्र, नौजवान, आदिवासी विरोधी है। यह सरकारें कारपोरेट के लिए काम कर रही हैं। आम जनता को धर्म, जाति, मजहब के नाम पर लड़ाती है। हम सब मजदूर वर्ग को एकता के साथ संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप सबकी 8 सूत्रीय मांग बिल्कुल जायज है। इसे कांग्रेस की सरकार को अपने चुनावी वादे के अनुसार पूरा करना चाहिए। जो लोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार की बात करते हैं वही सबसे ज्यादा आज महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। आज कोई महिला 6500 रुपये में कैसे अपने परिवार का जीवन यापन कर सकती है। पूरे देश में कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय दिया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि हम सबको राजनीतिक समझ को बढ़ाने की जरूरत है।

Spread the word