February 26, 2026

पुलिस के दम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराना बंद करे भूपेश सरकार : विभु

कोरबा। भूपेश सरकार के ईशारे पर पुलिस द्वारा आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर करना सरकार की घोर हताशा को प्रदर्शित करता है। बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस नक्सली हत्या के विरोध में गत दिवस भाजपा ने प्रवेशव्यापी चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रदेश सहित कोरबा ज़िले के भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किए जाने को लेकर भाजयुमो के प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी विभूति कश्यप (विभु) ने कड़ी निंदा की हैं। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को भूपेश सरकार के ईशारे में किया गया राजनीतिक षड्यंत्र बताया।
विभु ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देगा। हम पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है इसलिए किसी भी आंदोलन को पुलिस के दम पर कुचलना चाहती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश में हो रहे विभिन्न राजनीतिक व कर्मचारी संगठनों के आंदोलन से डरी हुई है। वादाखिलाफी व झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस अब जवाब देने से भाग रही है। सरकार का खुफिया तंत्र बिल्कुल ध्वस्त हो गया है। राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सरेआम गोली मारकर हत्या, चाकूबाजी जैसे घटनाएं होती जा रही हैं। सत्ता दल के विधायक पुलिस थानों के दो से पांच लाख तक रेट का खुलासा कर पुलिस के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word