October 5, 2024

महाशिवरात्रि पर भंडारा व कीर्तन का आयोजन

कोरबा (दीपका)। महाशिवरात्रि पर दीपका क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। वार्ड क्रमांक 11 में स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से लेकर रात तक शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर विधि विधान से पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
वार्ड पार्षद आशा देवी और उनके पति भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार पंडित (डोकरा बाबा) की ओर से यह आयोजन प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दिन किया जाता है। भगवान भोलेनाथ के स्वरूप का पूजा अर्चना व आरती कर भोग लगाया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया गया। भंडारे में ज्योतिनंद दुबे, अरुणेश तिवारी, प्रशांत शर्मा, सुजीत सिंह, दीपक दुबे, आनंद समेत बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने काफी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the word