February 26, 2026

जयप्रकाश इंटक के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर दिनांक : 26 फरवरी 2023 (रविवार) समय: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. प्रशांत कसेर कैंसर एवं कीमोथेरपी विशेषज्ञ न्यू कोरबा हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी, कोरबा (छ.ग.) पूर्व पंजीयन अनिवार्य – 860-2599-122, 860-2599-133

कोरबा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का 33वां पूर्ण अधिवेशन न्यू दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुआ। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय इंटक के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अधिवेशन में संघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा उपरांत संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। डॉ. जी. संजीवा रेड्डी को पुन: सर्वसम्मति से निर्विरोध इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ संजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, बालको इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव को राष्ट्रीय सचिव चुना गया। इनके निर्वाचित होने पर समर्थकों में उत्साह की लहर है। इस अधिवेशन में शामिल होने कोरबा इंटक से श्यामू जायसवाल जिला अध्यक्ष इंटक, विजय ठाकुर यूथ इंटक जिलाध्यक्ष, रमेश जांगिड़, विमलेश साव, अनिल जटवार, एसएन चंद्रा, देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र यादव, नितिन चंदेल, संजय श्रीवास, पुष्पेद्र ठाकुर, सुधीर वर्मा, अंकित, सुष्मिता, दीक्षा स्वर्णकार, गीता देवांगन, पारस यादव, राकेश यादव, चीकू, मनोज अनंत, सैलू, शैलेष सिंह सोमवंशी, अरविंद साहू, सोमेद्र नाथ, राकेश, रोशन, मुकेश यादव गए हुए थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word