शिक्षक शेर सिंह ठाकुर का निधन

कोरबा (हरदीबाजार)। ग्राम सराईसिंगार चौकी के पीछे निवासी शेर सिंह ठाकुर (शिक्षक) का निधन 60 वर्ष की आयु में मंगलवार रात्रि को बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे दो-तीन दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। वे प्राथमिक शाला रेंकी में शिक्षक थे। स्व. शेर सिंह कीर्ति ठाकुर, रवि ठाकुर के पिता थे। वे अपने पीछे नाती-पोता से भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम जिला मुंगेली के पथरिया (छिनभोग) में किया गया। इस अवसर पर परिजन, स्वजन समेत बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word