डीएसपीएम टीपीपी से एक कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह फरवरी-2023 में नर्मदा प्रसाद श्रीवास वरिष्ठ पर्यवेक्षक कोरबा पूर्व संयंत्र से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन के कॉन्फे्रन्स हाल में हुआ। कार्यक्रम में बी.डी. बघेल कार्यपालक निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बघेल ने सेवानिवृत्त कर्मी को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र, कलाई घड़ी, प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बघेल ने सेवानिवृत्त कर्मचारी की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे नर्मदा प्रसाद श्रीवास ने अपना कार्य निष्ठा एवं लगन से करते हुये संयंत्र की सेवा की है। आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सदैव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता चंचल पैकरा, अंजना कुजूर, एवं संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अजीत तिर्की वरिष्ठ कल्याण अधिकारी व आभार प्रदर्शन आर.सी. गुप्ता कार्यपालन अभियंता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम शर्मा, एस.के. डेविड, राजकुमार केंवट का सहयोग सराहनीय रहा।इस अवसर पर विद्युत अधिकारी-कर्मचारी एवं नर्मदा श्रीवास के परिजन उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word