तेज रफ्तार कार नाली में घुसी, बाल-बाल बचा चालक

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह विकास नगर कॉलोनी में मारुति बलेनो कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी। सुखद पहलू रहा कि एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा चालक और सड़क पर चल रहे लोग आहत हो सकते थे।
जानकारी के अनुसार कोरबा-कुसमुंडा मुख्य मार्ग से विकास नगर कॉलोनी की ओर जा रही तेज रफ्तार बलेनो कार क्रमांक सीजी 12 बीडी 3167 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार तेज रफ्तार मिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी। अगर यह नाली नहीं होती तो कार निश्चित रूप से शिव मंदिर प्रांगण के बाउंड्रीवाल से टकरा जाती, जिससे कार चालक को भी चोट आ सकती थी। फिलहाल कार ही क्षतिग्रस्त हुई है, किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। कार को नाली से निकालने की मशक्कत की गई।

ranjan photo
Admin

Spread the word