अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष श्यामू ने किया महिलाओं का सम्मान

0 होली मिलन समारोह का किया आयोजन, खूब उड़े अबीर और गुलाल
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में बुधवार 8 मार्च को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष श्यामू खुशाल जायसवाल ने हरदीबाजार स्थित अपने निवास स्थल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं, मजदूरों, आमजनों और महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यकर्ताओं, मजदूरों, और आम नागरिकों ने इंटक जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर होली पर्व की बधाई दी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व इसी दिन होली पर्व था, जिसकी वजह से इंटक जिलाध्यक्ष जायसवाल ने होली मिलन समारोह में उपस्थित महिलाओं का सम्मान भी किया।
गौरतलब है कि होली पर्व पर इंटक के जिलाध्यक्ष जायसवाल कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें होली पर्व पर अबीर-गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन से मुक्त भाई-चारे और सौहार्द का संदेश देता है। हमें चाहिए कि गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे से गले मिलकर समृद्ध विकसित शिक्षित समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह रंग एक दूसरे में घुल मिल जाते हैं, इसी तरह हम एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बनें। कार्यक्रम में गुलशन जायसवाल, हरसेन महंत, पंकज धुर्वा, बजरंग यादव, खगेश बरेठ, अविनाश यादव, अविनाश कंवर, कैलाश कर्ष, पुरुषोत्तम जायसवाल, संजय कर्ष, पीयूष राठौर, बिन्देश ढीमर, रिंकू शुक्ला सहित महिला समूह व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word