खुशहाल महिला खुशहाल परिवार पर दीपका में व्याख्यान

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दीपका में खुशहाल महिला खुशहाल परिवार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अतिथियों ने समाज व देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने प्रभावपूर्ण विचार व्यक्त किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में इंडस पब्लिक स्कूल प्राचार्य संजय गुप्ता, सर्वमंगला स्कूल के प्राचार्य नारायण चंद्रा, श्रेया महिला मंडल की अध्यक्षा भाटी, संगीता मोहंती, कलचुरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भवनेंद्र डहरवाल, आरएन स्कूल की प्राचार्या रेणु तिवारी, प्रेस क्लब दीपका के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज महतो, जिले की संस्था संचालिका रूखमणी, लीना व विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word