कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 14 व 15 मार्च को

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर की सहमति से प्रत्येक बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान किया जाना है। 14 मार्च मंगलवार को सुबह 10 बजे से अंडीकछार, चोढ़ा, नोनबिर्रा, रतिजा, तिवरता एवं सिरकी बूथ में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए भैयाराम यादव, अनिल पोर्ते, राजेंद्र कंवर एवं मनमोहन कंवर को अभियान प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह 15 मार्च बुधवार को लिटियाखरार, पखनापारा, बसीबार, रैनपुर, बांधाखार, उड़ता, पूटा एवं छिंदपानी बूथ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके प्रभारी गणराज कंवर, भैयाराम यादव, कलेश कंवर, रमेश कंवर एवं बबलू कंवर बनाए गए हैं। अभियान में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने आमंत्रित किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word