इंटक जिला अध्यक्ष श्यामू को मिली संघ में और जिम्मेदारी

0 प्रदेश कार्यकारिणी में संगठन सचिव की संभालेंगे दायित्व
कोरबा।
छत्तीसगढ़ निजी कोयला खदान मजदूर संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने गारे पेलमा-4/1 कोयला खदान डोंगामहुवा, धौराभाठा तमनार जिला रायगढ़ के श्रमिकों की आम सहमति से संघ की नई कमिटी का गठन किया है। अलग-अलग पदों पर 17 लोगों को श्रमिकों की समस्याओं से जुड़े मामलों पर संबंधित नियोक्ता कंपनियों से चर्चा कर निराकरण करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। कमिटी में इंटक के कोरबा जिलाध्यक्ष श्यामू खुशाल जायसवाल को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही जायसवाल के नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें इंटक प्रदेश कार्यकारिणी में संगठन सचिव के पद पर भी बड़ी जिम्मेदारी इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने दी है।
श्यामू खुशाल जयसवाल की जिम्मेदार पद पर नियुक्ति से विजय ठाकुर यूथ इंटक जिलाध्यक्ष कोरबा, पारस यादव, अरविंद साहू, राकेश यादव, नरेंद्र सोनी, खगेश बरेट, अभिषेक कंवर, घासीराम के साथ यूथ एवं जिला इंटक के साथियों ने खुशी जाहिर की है एवं उन्हें हमेशा श्रमिकों के हित में कार्य करने शुभकामनाएं प्रेषित की है। गौरतलब है कि गारे पेलमा-4/1 कोयला खदान डोंगामहुवा, धौराभाठा तमनार जिला रायगढ़ के श्रमिकों की आम सहमति से संघ की नई गठित कमिटी में बालको इंटक के महासचिव एवं इंटक के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश यादव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word