ढोढ़ीपारा में बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार 17 मार्च को वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा में बूथ सशक्तिकरण अभियान विस्तारक के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वैष्णव का स्वागत वार्ड के समस्त कार्यकर्ताओं ने किया। तत्पश्चात राष्ट्रपति का अभिभाषण को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र के संयोजक गिरधारी रजक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण श्रीवास, बूथ अध्यक्ष सुनील चौहान, सहसंयोजक जनक राम साहू, हार बाई, राखी तारक, सरिता कौशिक, कृष्णा राठौर, राजकुमारी साहू, फिरतीन श्रीवास, सुमित्रा, सावित्री, ललिता, पीली बाई कश्यप एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word