नवीन पटेल बने भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ सलाहकार समिति के सदस्य

कोरबा। वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन एवं खाद्य व उपभोक्ता मामले के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की अनुशंसा से कोरबा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल को भारतीय खाद्य निगम के छत्तीसगढ़ के सलाहकार समिति सदस्य बनाया गया है।
पटेल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों एवं संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके फलस्वरूप भाजपा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भारतीय खाद्य निगम का सलाहकार समिति सदस्य का नियुक्त नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसे आने वाले दिनों में खाद्य विभाग की समस्या व किसानों की बात सीधे देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच सकेगी और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान भी हो सकेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी उन्हें सारी जानकारियां मुहैया हो सकेगी। पटेल किसानों से विशेष लगाव रखते हैं और हर समस्याओं का त्वरित निदान हो सके इस दिशा पर उनका विशेष जोर होगा। पटेल के खाद्य निगम सलाहकार सदस्य के रूप में नियुक्ति होने से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित कोरबा जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word