11 हजार दीपों से जगमगाएगा राधासागर सरोवर

कोरबा। नव संवत्सर हिंदू नववर्ष पर कटघोरा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर का प्राचीन व विशाल तालाब राधासागर सरोवर को इस दिन 11 हजार दीपों से सजाया जाएगा। इसकी तैयारी हनुमान सेवा समिति व दीप यज्ञ समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर रहे हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नव संवत्सर के स्वागत के लिए कटघोरा नगर में दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो अग्रसेन भवन कटघोरा से होते हुए नगर भ्रमण कर राधासागर सरोवर तक पहुंचेगी, जहां 51 जोड़ों द्वारा 11 हजार दीपों से यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए सभी हिंदूवादी संगठनों को जोड़ा जा रहा है। पूरे नगर को केसरिया पताकाओं और तोरण से सजाया गया है। शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही कटघोरा सहित समीप के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन समिति के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भगवा ध्वज लहराने और घर के बाहर रंगोली बनाकर दीप जलाने का आह्वान कर रहे हैं। शोभायात्रा में ढोल-ताशों का आकर्षण व अनेक प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word