विद्युत ठेका कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

कोरबा। अनियमित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विद्युत ठेका कर्मचारी संघ (जनरेशन, ड्रिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन) की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया। इस दौरान विद्युत विभाग ठेका कर्मचारियों का डाटा संख्या 25000 की संलग्न सूची साथ में प्रेषित किया गया। विद्युत ठेका कर्मचारी संघ की मुख्य मांग ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग में समायोजन कर विभाग से वेतन तथा 62 साल जॉब सुरक्षा है। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 30 में सरकार बनने के बाद 10 दिन में सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी। इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री दर्शन कुमार रजक कोरबा, मुकेश मरावी बिलासपुर, दिलीप निर्मलकर अकलतरा एवं साथी पंकज धर दीवान, रामनारायण यादव, विजेंद्र बरेठ, सुरेंद्र रजक, साथ ही 20 महिला ठेका कर्मचारियों के साथ ज्ञापन सौंपा गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word