कलेक्टर ने परिवार सहित पहाड़ ऊपर पहुंचकर मां मड़वारानी का आरती कर किए दर्शन

-सुखदेव कैवर्त
कोरबा (बरपाली)।
कलेक्टर संजीव कुमार झा परिवार सहित पहाड़ ऊपर स्थित मां मड़वारानी मंदिर पहुंच कर माता के दर्शन कर आरती किया। उन्होंने सभी मंदिरों में पहुंच कर दर्शन किया एवं आरती किया। वहीं कलमी पेड़ मुख्य मंदिर के पीछे पहुंच कर परिवार सहित फोटो खिचवाया। इस मौके पर उनके परिवार वालों ने सभी मूर्तियों में चुनरी चढ़ाई।

कलेक्टर झा के परिवार समेत मां मड़वारानी पहाड़ ऊपर पहुंचने पर बरपाली तहसीलदार आराधना प्रधान, राजस्व निरीक्षक करूणा मैत्री, मां मड़वारानी मंदिर कलमी पेड़ मां मड़वारानी सेवा समिति झींका महोरा की ओर से पुजारी बैगा सुरेन्द्र कंवर, समिति के सचिव रेवाराम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सहस राम कौशिक, सुखदेव कैवर्त, संतोष कंवर, रामायण कंवर एवं मां मड़वारानी सेवा एवं जन कल्याण समिति की ओर से पुजारी रूप सिंह कंवर, सचिव विनोद साहू, नारायण जायसवाल, श्याम लाल पटवा, रामदयाल उरांव आदि ने स्वागत किया। सेवा समिति झींका महोरा के सचिव सहसराम कौशिक एवं सुखदेव कैवर्त ने पहाड़ ऊपर बिजली की समस्या का ध्यान आकर्षित कराते हुए नया टांसफॉर्मर लगाने का निवेदन कलेक्टर से किया, जिस पर उन्होंने जल्द नया टांसफार्मर लगाने की सहमति दी। मंदिर की ओर प्रसाद एवं चुनरी प्रसाद स्वरूप दिया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word