खाद्य मंत्री भगत से विधायक कंवर ने की सौजन्य भेंट

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रायपुर से अंबिकापुर जाते समय कटघोरा विश्राम गृह में रुके थे। इस दौरान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर अपने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोशिला स्वागत कर उनसे सौजन्य मुलाकात की। वहीं भगत ने विधायक कंवर से क्षेत्र के कुशलक्षेम की जानकारी ली।
इस दौरान विकास सिंह जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, गोरेलाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कटघोरा, राजीव, लखन पाल शहर अध्यक्ष, सौरभ शर्मा, राहुल शर्मा, राज जायसवाल, साहे आलम, अरमान, आशुतोष शर्मा, मनीष शर्मा, अविनाश मिंज, रोशन मोहम्मद, सत्या सिंह कंवर एवं समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word