जलाराम मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

कोरबा। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वावधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 6 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 6 अप्रैल को शाम 4.30 बजे से श्री सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम 6.30 बजे मंदिर की दैनिक आरती के बाद श्री हनुमान जन्मोत्सव, महाआरती की जाएगी। महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। महाप्रसाद का आयोजन स्व. अमृत भाई प्रभु भाई पटेल की स्मृति में उनके परिवार की ओर से किया गया है। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word