भाजपा ने स्थापना दिवस मनाने की तैयारी

कोरबा। आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने व बूथ सशक्तिकरण कार्य की समीक्षा की गई। भाजपा कोरबा विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। वक्ता जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू और जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने मार्गदर्शन किया। बैठक में मंच संचालन कोरबा विधानसभा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष उमा भारती शराफ ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्रों के लिए चयनित किए गए अल्पकालीन विस्तारक, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word