कलश यात्रा के साथ रेंकी बस्तीपारा में श्रीमद् भागवत कथा शुरू

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम रेंकी बस्तीपारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। कथा का समापन गीता पाठ, तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा महाआरती एवं भंडारा के साथ 16 अप्रैल को होगा। कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी। पंडित नारायण महाराज श्री राधे निकुंज आश्रम जंजगिरि भिलाई छत्तीसगढ़ व्यासपीठ से कथा का रसपान कराएंगे। यजमान जमुना प्रसाद यादव, कृष्णा बाई यादव हैं। कलश यात्रा में बद्री प्रसाद यादव, कौशिल्या यादव, गिरिवर यादव, मानसी यादव, विश्राम यादव, रोहित यादव, आशीष यादव, श्रवण यादव, प्रमोद यादव, रानू यादव, कलेश्वरी यादव सहित महिलाएं व ग्रामवासी शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word