ईश्वर बने दर्री मंडल अध्यक्ष, टेकचंद संयोजक

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में नई नियुक्तियां की गई है। ईश्वर साहू दर्री मंडल अध्यक्ष तो टेकचंद अग्रवाल को व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुमति और जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल व सह प्रभारी गोपाल साहू की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कोरबा जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां की है। जारी किए गए आदेश के अनुसार दर्री मंडल से नारायण ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं दर्री मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ईश्वर साहू तथा महामंत्री की जिम्मेदारी मनोज लहरे को सौंपी गई है। एक आदेश के अनुसार टेकचंद अग्रवाल को जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ का संयोजक तथा वीरेंद्र मोहन जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word