March 4, 2026

मौसम : जिले में आज झमाझम बारिश..कोरबा सहित प्रदेश के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

रायपुर 21 अगस्त। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का रेड और आरेंज अलर्ट प्रदेश में जारी किया है, इस दौरान प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने 17 जिलों में जहां आरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों और इससे सटे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। यह आज शाम तक डिप्रेशन बन जाएगा। मानसून की अक्षीय रेखा अपनी जगह से फिर से दक्षिणवर्ती होने वाली है। पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे गुजरात के सौराष्ट्र तथा क’छ पर बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word