कोलिहामुड़ा के ग्रामीण कुआं का पानी पीने को मजबूर

कोरबा (कटघोरा)। ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा में पानी के लिए जनता त्रस्त है। जनप्रतिनिधि अपने में मस्त हैं, पंचायत सचिव हड़ताल में व्यस्त हैं। पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश राजेश यादव से गुहार लगाई है।
ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को आवेदन पत्र दिया है किंतु अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीण कुआं का पानी पीने को मजबूर हैं। हैंडपंप खराब होकर बंद पड़े हैं। वहीं कुछ हैंडपंप में लाल पानी आ रहा है। यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्या का शीघ्र ही निराकरण होगा। समाधान नहीं होने पर वृहद स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि चुनाव के समय तरह-तरह का वायदे किये जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने की बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास से पीछा छुड़ाकर अपने विकास में लग जाते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word