एसपी ने 5 निरीक्षकों का किया तबादला, विवेक गए श्यांग, चमन होंगे दर्री थाना प्रभारी

कोरबा। पुलिस कप्तान यू उदय किरण पुलिसिंग में कसावट लाने अधिकारी कर्मचारियों का तबादला कर रहे हैं। इस कड़ी में एक बार फिर कप्तान ने थाना प्रभारियों की टीम बदली है। 5 थाना प्रभारी इधर से उधर किए गए हैं। दर्री थाना का प्रभार संभाल रहे विवेक शर्मा को श्यांग थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक अविनाश सिंह श्यांग से दीपका थाना प्रभारी बनाए गए हैं। निरीक्षक चमनलाल सिन्हा को बांकीमोंगरा से दर्री का प्रभार दिया गया है। राजीव श्रीवास्तव पाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, वह अब बांकीमोंगरा थाना प्रभारी होंगे। इसके अलावा निरीक्षक अभिनव कांत सिंह दीपका से पाली भेजे गए हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word