तेज रफ्तार दो बाइक में आपस में भिड़ी, पांच घायल

कोरबा। बीती रात कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी में तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार पांच लोग गभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो कि सोशल मीडिया में जमकर वॉयरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 की मदद से घायलों को नजदीकी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति बरमपुर कोरबा के रहने वाले हैं और तीन लोग सलोरा निवासी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई गई।

ranjan photo
Admin

Spread the word