October 6, 2024

वेतन बढ़ोतरी समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ठेका श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

0 दीपका खदान के भीतर 8 घंटे तक कोल परिवहन रहा ठप

0 समय पर मांग पूरा नहीं हुआ तो फिर किया जाएगा आंदोलन : जायसवाल

-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)। एसईसीएल की दीपका परियोजना में नियोजित रुंगटा कंपनी के खिलाफ में राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल के अगुवाई में ठेका श्रमिकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। श्रमिकों के प्रदर्शन के कारण दीपका खदान के भीतर 8 घंटे तक कोल परिवहन ठप रहा। आश्वासन उपरांत प्रदर्शन खत्म किया गया।

इंटक जिलाध्यक्ष जायसवाल के नेतृत्व में ठेका श्रमिकों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक लगभग 8 घंटे कोल परिवहन और मिट्टी के कामों में लगे वाहनों को रोक दिया। मौके पर रुंगटा कंपनी के प्रबंधन बीपी सिंह और अजीत सिंह पहुंचे तथा हड़तालियों को समझाइश देने का प्रयास करते रहे। अंत में सारी मांगों को स्वीकार करते हुए 12 घंटा काम को 8 घंटे और वेतन में 3 हजार बढ़ोतरी करने तथा अन्य मांगों के लिए आश्वस्त किया है कि 15 दिनों में समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा तब जाकर हड़ताल को समाप्त किया। जायसवाल ने कहा कि मांगों पर रूगटा कंपनी प्रबंधन गंभीर नहीं दिखाई दिया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा, जिसकी सारी जवाबदारी कंपनी के प्रबंधन की होगी।

ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगों में नियमित वेतनमान दिया जाए। वर्करों का 8 घंटा काम किया जाए तथा महीने में 26 डिप्टी और चार रेस्ट दिया जाए। सभी वर्करों का बैंक अकाउंट पेमेंट किया जाए और सुनिश्चित तारीख में किया जाए। वर्करों को उसके पद के अनुसार पेमेंट किया जाए। सभी को सेफ्टी एंड मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वर्करों को पीएफ अकाउंट नंबर, बीटीसी एवं मेडिकल कार्ड दिया जाए। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उन्हें काम में वापस लिया जाए। मेस की सुविधा दी जाए। सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची दिया जाए। यदि कंपनी 8 घंटे से ज्यादा कार्य लेती है तो उसे 4 घंटे ड्यूटी ओवर टाइम दिया जाए। कंपनी सबसे पहले सुरक्षा को प्राथमिकता दें उसके बाद वर्करों की ड्यूटी को प्राथमिकता दें आदि शामिल हैं।

हड़ताल के दौरान सेद मसीह, संत कुमार चौहान, खगेश बरेठ, अभिषेक कुमार, अविनाश यादव, घासीराम, दिनेश कुमार, सोनू चौहान, सियाराम कुर्रे, गजपाल कुमार, देवेंद्र नामदेव, राजेंद्र सारथी, कान्हा, अहीर, राघवेंद्र सिंह राठौर, तारेश राठौर, प्रेम पटेल, सूर्य चौहान, धीरज चौहान, रणविजय चौहान, सुनील कुमार, देवा साहू, डेविड कश्यप, अजय चौहान, सुंदर केवट, देवानंद साहू, प्रेमलाल पटेल, राजू कुमार, भरत कुमार चौहान, मनोज, जमुना यादव, मोहित यादव सहित अनेक ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

Spread the word