अंधे मोड़ में पलटी तेज रफ्तार कार, 5 घायल

कोरबा। बिलासपुर से कोरबा आ रही तेज रफ्तार कार कासनिया नर्सरी के अंधे मोड़ के पास अनियांत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार 5 लोगों में से एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई है। जहां कार पलटी, वहां एक गहरा कुआं था। कार कुएं में जाते-जाते बची। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word