March 4, 2026

कोरबा वनमंडल में इल्लियों का आतंक..हरियाली को कर सकते है सफाचट..दवा के छिड़काव को लेकर वनमंडलाधिकारी ने निगम को लिखा पत्र

कोरबा। प्रदेश में कुछ माह पहले टिड्डा दल को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. यह आफत किसानों के लिए काल बन कर आई थी, जिसे मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने सूझ बुझ से छत्तीसगढ़ से वापस लौटा दिया . वही अब कोरबा वन मंडल ने नगर निगम महापौर को पत्र लिख कर गुलमोहर पेड़ में किट लगने संबंध में जानकरी दी है.यह इल्ली नुमा किट इतना खतरनाक है की हरे भरे पेड़ को पतझड़ में तब्दील कर देता है. इनकी संख्या लाखों में होती है. समय रहते इसका उपचार नहीं किया गया तो ये बरसात में हरियाली खत्म कर देगा. सारे पेड़ पौधों की पत्तियों का सफाया कर देगा. इस किट को कैटरपिलर के नाम से जाना जाता है. इसका जीवन चक्र कम समय के लिए होता है. यह जल्द ही तितली बन कर निकल जाएगा. जिसके उपचार करने के संबंध में डीएफो ने पत्र लिखा है।उन्होंने कहा कि जल्द ही इन पेड़ों में दवा का छिड़काव जरूरी है, ताकि इल्लियों से पेड़ो को बचाया जा सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word