March 4, 2026

जब पुलिस ने बिजली कर्मी से पूछी उसकी पहचान..जवाब में हो गई बत्ती गुल…जानिए पूरा माजरा

वाराणसी में पुलिस चेकिंग के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर न केवल वाराणसी के एसएसपी हैरान हो गए जबकि वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी भी दंग रह गए. अब ये किस्सा हर शहरी की जुबां पर है.दरअसल मामला वाराणसी के लंका थाना इलाके का है. यहां वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे. रात में करीब 2 बज रहे थे. तभी वहां से बिजली विभाग के कर्मचारी संजय सिंह बाइक से निकला. फोर्स ने रोककर पूछताछ की तो संजय सिंह ने बताया कि वो बिजली विभाग में कार्यरत हैं.

फोर्स ने पहचान पत्र मांगा तो संजय सिंह नहीं दे सके। इसी बीच पुलिसकर्मी और संजय सिंह में बहस होने लगी. मामला वहां खड़े एसएसपी के पास पहुंचा तो एसएसपी ने भी आईडी कार्ड दिखाने की बात कही. इस बात से संजय सिंह इतना तैश खा गए कि उसने कहा कि मैं अपनी पहचान अभी साबित कर देता हूं.उसके बाद जो हुआ तो सभी हैरान रह गए. संजय सिंह ने करौंदी उपकेंद्र पर फोन किया और रात दो बजकर 13 मिनट पर बिजली कटवा दी. पूरा इलाका अंधेरे में और एसएसपी समेत पूरा फोर्स स्तब्ध। 4 मिनट तक पूरा इलाका अंधेरे में रहा. इसके बाद फोन करके 2:17 पर सप्लाई चालू करा दी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word