युवा नेता दीपक शर्मा बनाए गए चैतमा मंडल भाजयुमो प्रभारी

कोरबा (पाली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की अनुसंशा से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने कोरबा जिले के 19 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसमें भाजयुमो कोरबा के जिला मीडिया प्रभारी पाली के युवा नेता दीपक शर्मा को चैतमा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पाली व चैतमा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। दीपक शर्मा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं और क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word