संगठन प्रभारी ने की कोरबा नगर मंडल के बूथ स्तर के कार्यों की समीक्षा

0 भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक
कोरबा।
मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत् संगठात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिला के संगठन प्रभारी व मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरबा नगर मंडल के बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रम को योजना बनाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री आलोक सिंह, कोरबा विधानसभा विस्तारक जीवन पटेल, सतविंदर पाल बग्गा, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, उमाभारती, लक्की नंदा, मनोज मिश्रा, अजय चंद्रा, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री योगेश मिश्रा, युगल कैवर्त्य के साथ साथ मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल में निवासरत कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word