छिंदपुर में कांग्रेस के बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सेक्टर प्रभारी ने ली बैठक

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिंदपुर में कांग्रेस के बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर प्रभारी श्रवण कुमार कश्यप की उपस्थिति में रखी गई। कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने सभी समाज के लिए विकास का काम किया है। भूपेश सरकार ने किसानों के हित के लिए बहुत कुछ किया है, जिसमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, ऋण माफी, बिजली बिल हाफ से किसानों को बहुत राहत मिली है। भूपेश सरकार की योजनाओं को जनता के पास जाकर जानकारी दें।
इस अवसर पर जनपद सदस्य दुर्गा प्रसाद पाटले, प्यारेलाल राठौर, बूथ अध्यक्ष बहोरन लाल पाटले, उपाध्यक्ष अनिल कैवर्त, देव सिंह राठौर, उपाध्यक्ष दुधेशवर प्रसाद, सहाराम अनंत, फुल साय पाटले, चंद्रभान यादव, हीराराम राठौर, कुंज बिहारी, संतोष, मनीराम यादव, सियाराम राठौर, शिव अनंत, सहेत्रर राम, सुख सागर, सुनील अनंत, अश्वनी अनंत, विनोद पाटले, राधेलाल बंजारे, साजन कैवर्त, प्रकाश कैवर्त, गोविंद कैवर्त, आरिका पाटले, भरत राठौर, माधव अनंत, बाबूराम जावर, रोहित कुमार, गणपति अनंत, भरत लाल मिरी, समीर पाटले, सूरज कुमार जाटवर, प्रेम राठौर, दिनेश अनंत सहित छिंदपुर के कांग्रेस के बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।v

ranjan photo
Admin

Spread the word