योग दिवस पर डीएव्ही पब्लिक स्कूल में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा के प्रार्थना सभागार में विद्यालय की प्राचार्या, बच्चों सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विविध योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान विद्यालय की खेल शिक्षिका नल्ला विजयलक्ष्मी, खेल शिक्षक धर्मेंद्र तिवारी, संस्कृत शिक्षक नरसिंह दास शास्त्री के नेतृत्व में विविध योग आसनों जैसे-पदमासन, वज्रासन, तड़ासान, वृक्षासन, नौकासन, हलासन, भुजंगासन, सूर्यनमस्कार, कपालभाति प्राणायाम तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास किया।
विद्यालय के खेल शिक्षक धर्मेंद्र तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को योग से होने वाले फायदों से अवगत कराया। प्राचार्या अनामिका भारती ने डीएव्ही कोरबा के समस्त बच्चों सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए नियमित योग करने हेतु प्रेरित किया एवं मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों सहित, समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ ने योगाभ्यास में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word