जिले की प्रथम महिला सचिव संतोषी आनंद का निधन

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
खम्हरिया निवासी फूलचंद आनंद की धर्मपत्नी व कोरबा जिले की प्रथम महिला सचिव संतोषी आनंद (45) का 21 जून को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार बिलासपुर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गईं। उनका अंतिम संस्कार ग्राम खम्हरिया के मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन की खबर से जनपद पंचायत पाली के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच-सचिव सहित ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। बता दें कि संतोषी आनंद 8 नवंबर 1995 को पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़ापार व बम्हनीकोना की सचिव चयनित हुईं थीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word