एनटीपीसी प्रभावित भू-विस्थापित परिवारों के आंदोलन को भाकपा ने दिया समर्थन

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने शुक्रवार को भू-विस्थापित परिवार एनटीपीसी कोरबा को सक्रिय समर्थन दिया। नौकरी, बची हुई जमीनों का मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर पिछले 70 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आप सबकी जायज मांगों के समर्थन में हम सक्रिय समर्थन देते हैं और आपके कंधे से कंधा मिलाकर हम साथ रहेंगे। आप सबके साथ यहां पर रही भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार, दोनों ने भू-विस्थापित परिवारों के साथ छलावा किया है। पूर्व जिला सचिव एमएल रजक एवं वरिष्ठ साथी राममूर्ति दुबे ने कहा कि आप सब के आंदोलन में पूर्व में भी हम लोगों ने सक्रिय रूप से रहते हुए जेल भी गए थे और आने वाले समय में हम लोग आपके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ रहेंगे। इस धरना प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह, लालू राम उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word